फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Honey Singh worshiped in the temple with Kumar Vishwas performed Jalabhishek of Lord Shiva In Haridwar

Haridwar News: बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह ने कुमार विश्वास के साथ मंदिर में की पूजा, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

Sat, 21 Dec 2024 03:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 03:31 PM IST
सार

कुमार विश्वास ने कहा कि धर्मनगरी में आना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां कण-कण में भगवान के अंश समाहित हैं। ध्यान योग और आध्यात्म की ऊर्जा से मिलने वाली शक्ति ही ईश्वर का बोध कराती है।

विज्ञापन
Honey Singh worshiped in the temple with Kumar Vishwas performed Jalabhishek of Lord Shiva In Haridwar
हनी सिंह ने कुमार विश्वास के साथ की मंदिर में पूजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्यामपुर स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को सिंगर व रैपर हनी सिंह और साहित्यकार डॉ. कुमार विश्वास ने पूजा-अर्चना की। सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचे बॉलीवुड सिंगर और कवि डॉ. कुमार विश्वास के पहुंचने की सूचना पर कई लोग जा पहुंचे।

विज्ञापन


हनी सिंह ने कहा कि हाल ही में उनकी एक डाक्यूमेंट्री आने वाली है। इसमें उनके जीवन पर आधारित तमाम तथ्य हैं। वहीं, कुमार विश्वास ने कहा कि धर्मनगरी में आना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां कण-कण में भगवान के अंश समाहित हैं। ध्यान योग और आध्यात्म की ऊर्जा से मिलने वाली शक्ति ही ईश्वर का बोध कराती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: निकाय चुनाव से पहले मेयर और अध्यक्ष पद के आरक्षण पर आपत्तियों का अंबार, हरिद्वार सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन अनुष्ठान में कुमार विश्वास ने भगवान शिव की स्तुति अपने स्वर में की। उन्होंने महादेव के परिसर को पूरे भक्तिमय माहौल में करने का भरपूर प्रयास किया। वहीं, हनी सिंह ने भी प्रशंसकों के प्रति अपनी अभिव्यक्ति दी। उन्होंने नीलेश्वर महादेव मंदिर के प्रति अपनी आस्था को भी व्यक्त किया। कहा कि वह पहले यहां पर कई बार रात्रिकाल में पूजा अर्चना कर चुके हैं। दोनों कलाकारों ने धर्म और आस्था में प्रचार प्रसार या बयान को वर्जित बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed