फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Seven lakh fraud in the name of getting a job as a review officer

समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी

Fri, 21 Aug 2020 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Seven lakh fraud in the name of getting a job as a review officer
हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी का मामला सामने आया है। सिडकुल पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रायवाला के वीरपुर खुर्द निवासी अर्जुन पाल ने सिडकुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रावली महदूद निवासी संगीता और उसके पति अवधेश पाल ने हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर उससे सात लाख रुपये लिए थे, लेकिन दिसंबर-2019 तक भी संगीता और अवधेश उसकी नौकरी नहीं लगवा पाए। जब भी पैसों की मांग की गई तो आरोपी रकम वापस करने का झूठा आश्वासन देते रहे। विरोध जताया तो वे गाली-गलौज पर उतर आए। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए रकम वापस देने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed