फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Service expansion should be done like Punjab-Himachal

पंजाब-हिमाचल की तरह किया जाए सेवा विस्तार

Sat, 16 Apr 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Service expansion should be done like Punjab-Himachal
स्वास्थ्य विभाग से कार्यमुक्त किए गए आउटसोर्स कर्मचारियों ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सोनम गुसांई ने कहा कोरोनाकाल में स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की सेवा ली। 31 मार्च को समाप्त कर दी गई। कार्यमुक्त किए कर्मचारी बहाली की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। कोई उनकी सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना की प्रथम, द्वितीय और तृतीय लहर में कर्मचारियों ने लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, डीईओ, वार्ड बॉय/आया, एमपीडब्ल्यू पदों पर कार्य किया। संक्रमण के दौर में जब कोई भी घर से बाहर नहीं निकल रहा था, उस वक्त कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर मरीजों की जान बचाई। कर्मचारियों को प्रोत्साहन और सुविधाएं मिलना तो दूर नौकरी से बाहर कर दिया। कर्मचारियों को मानसिक और आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि हिमाचल और पंजाब सरकार ने 11 महीने का सेवा विस्तार किया है। उसी तरह उत्तराखंड में भी आउटसोर्स कर्मचारियों को स्वास्थ्य व अन्य विभागों में समायोजित किया जाए।
विज्ञापन

विधायक रवि बहादुर ने कहा कि कर्मचारियों के साथ हैं। इस मुद्दे को शासन प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाएंगे। इस अवसर पर राहुल कुमार, शहजाद, प्रियंका नेगी, राकेश रमोला, मेन कुमार, प्रिंसी, सलोनी गोसाई, शीतल, रवि सैनी, पूनम, कृष्णा, रजिया, विजय पंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed