{"_id":"617d5f5af12bf01c8a3fdcc1","slug":"security-will-be-tight-in-crowded-areas-on-diwali-haridwar-news-drn394875432","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली: भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहेगी कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली: भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहेगी कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली को लेकर आहूत बैठक में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्हाेंने अधिकारियों से कहा कि बाजारों में भीड़भाड़, सार्वजनिक स्थलों और मिष्ठान भंडारों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। सादी वर्दी में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। आतिशबाजी और शार्ट सर्किट से होने वाली अग्निकांड की घटनाओं के मद्देनजर अग्निशमन दलों को अलर्ट रखा जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। मिलावट की रोकथाम के लिए सैंपलिंग की जाए। बाहरी जिलों से आने वाले मावे की जांच सुनिश्चित कराई जाए। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर निगरानी की जाए।
मास्क पहनने के अनिवार्यता लागू की जाए
जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड का खतरा अभी टला नहीं है। दीपावली पर बाजारों में भीड़भाड़ होगी और इससे कोविड संक्रमण का खतरा भी रहेगा। भीड़भाड़ को देखते हुए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की अपील कराई जाए। मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
चयनित जगहों पर होगी आतिशबाजी की बिक्री
हरिद्वार। जिलाधिकारी ने कहा कि आतिशबाजी की बिक्री निर्धारित चयनित स्थल पर ही की जाए। आबादी वाले इलाकों में आतिशबाजी की दुकानें और गोदाम होने पर कार्रवाई की जाए। गैस गोदाम, पेट्रोल पंप के आसपास आतिशबाजी चलाने पर रोक लगाई जाए।