फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   scientist shocked by eqrthquake.

नेपाल के ताजा भूकंप से वैज्ञानिक भी हैरान

Wed, 13 May 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 13 May 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन

नेपाल में मंगलवार को आए दूसरे बड़े भूकंप से आईआईटी के वैज्ञानिक भी हैरान हैं। भूकंप विभाग के वैज्ञानिक डा. अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि नेपाल में दोबारा इतना बड़ा भूकंप आ सकता है। विगत 25 अप्रैल को वहां आए भूकंप में अभिकेंद्र से एक ओर 90 किमी और दूसरी ओर के 160 किमी क्षेत्र को आफ्टरशॉक के लिए चिह्नित किया गया था।

विज्ञापन

 
माना जा रहा है कि पहले भूकंप के झटके में भूगर्भ में एकत्र ऊर्जा पूरी तरह नहीं निकल पाई। डा. अशोक के मुताबिक यदि दोनों भूकंप की ऊर्जा एक साथ निकलती तो स्थिति ज्यादा भयावह होती। हालांकि उन्हाेंने यह भी कहा कि एक बार में नौ से ज्यादा मैग्निट्यूड के भूकंप आने की आशंका न के बराबर होती है। यही कारण है नेपाल के भूगर्भ में जमा ऊर्जा दूसरे भूकंप में रिलीज हुई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड भी है संवेदनशील
आईआईटी के वैज्ञानिक डा. अशोक की माने तो उत्तराखंड भी भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील बना हुआ है। कभी भी बड़े भूकंप की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में सुरक्षित हैं रुड़की के वैज्ञानिक
आईआईटी के वैज्ञानिक डा. योगेंद्र सिंह हाल ही में नेपाल गए हैं। वह केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए एक दल में शामिल हैं। संस्थान के वैज्ञानिक डा. अशोक कुमार ने बताया कि उनसे फोन पर वार्ता हुई है और वह सुरक्षित हैं। बताया कि वह जिस होटल में ठहरे हुए हैं, उसमें भूकंप आते ही टीवी सेट बंद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed