फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Satpal Maharaj one day of the tax

सतपाल महाराज के पास टैक्स जमा करने का एक दिन

Wed, 25 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 25 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने अभी हाउस टैक्स जमा नहीं कराया है। नगर निगम से नो ड्यूज प्रमाणपत्र लिए बिना उनकी उम्मीदवारी खतरे में पड़ सकती है। सतपाल महाराज के पास टैक्स जमा करने और नो ड्यूज प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए मात्र एक दिन (27 जनवरी) का ही दिन बचा है। इसी दिन नामांकन पत्र दाखिल करने का भी अंतिम दिन है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सतपाल महाराज का हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में बहुत बड़ा प्रेम नगर आश्रम है। जानकारी के अनुसार सतपाल महाराज पर करीब 40 से 50 लाख रुपये का हाउस टैक्स हो सकता है।  प्रेमनगर आश्रम में तीन बैंकों की शाखाओं के साथ कई अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी हैं। कर एवं राजस्व अधीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि प्रेमनगर आश्रम की व्यवस्था देख रहे सतपाल महाराज के लोगों ने पहले कई बार स्वकर का फार्म लेकर टैक्स जमा कराने को कहा गया था, लेकिन टैक्स जमा नहीं किया। सूत्रों के अनुसार सतपाल महाराज की प्रेमनगर आश्रम नाम की संपत्ति का वार्षिक मूल्यांकन करने में एक अड़चन यह भी है कि इसका कुछ हिस्सा विवादित है, जिससे उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से विवाद बताया जाता है। इस संबंध में नगर आयुक्त एवं चुनाव आचार संहिता के प्रभारी अधिकारी अशोक पांडेय का कहना है कि नियमानुसार यदि किसी प्रत्याशी की कर योग्य संपत्ति नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत है तो उसे नामांकन से पूर्व नो ड्यूज का प्रमाण ले लेना चाहिए।  
विज्ञापन


महाराज टैक्स जमा कराने का तैयार
 नगर निगम के कर एवं राजस्व अधीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि बुधवार को  प्रेमनगर आश्रम पर हाउस टैक्स निर्धारित करने व वसूली करने के लिए गए थे, लेकिन आश्रम का मेजरमेंट नहीं हो पाया। जेई बाहर था। इसलिए बिना मेजरमेंट के संपत्ति का मूल्यांकन नहीं हो सकता था। आश्रम प्रबंधक प्रेम ने हमें बृहस्पतिवार को 11 बजे आश्रम में बुलाया है। 26 जनवरी अवकाश का दिन है, इसके बावजूद हम आश्रम जाएंगे। आश्रम प्रबंधक का रुख सकारात्मक है और उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को हाउस टैक्स प्राप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed