{"_id":"6a70e87fdd730603de09bb44","slug":"sangeeta-rana-sought-the-blessings-of-the-shrimahant-haridwar-news-c-5-1-drn1086-1034057-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: संगीता राणा ने लिया श्रीमहंत का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: संगीता राणा ने लिया श्रीमहंत का आशीर्वाद
Tue, 04 Aug 2026 12:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
पावर लिफ्टर संगीता राणा का चयन कनाडा के विनिपेग शहर में 17 से 27 सितंबर तक होने वाले इंडिया कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग गेम्स के लिए हुआ है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चार पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनी संगीता अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सोमवार को चरण पादुका मंदिर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने संगीता का स्वागत किया। उन्होंने आर्थिकी के अभाव में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। श्रीमहंत ने कहा कि जिले की बेटी ने देश और विदेश में नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, संगीता को यात्रा, वीजा और अन्य आवश्यक खर्च स्वयं वहन करने होंगे। राज्य सरकार ने इस खेल के ओलंपिक सूची में न होने का हवाला देकर आर्थिक सहायता देने से इन्कार कर दिया है। इस बीच, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने सोमवार को संगीता राणा को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
उन्होंने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्रीमहंत ने कहा कि मां मनसा देवी की कृपा से संगीता कनाडा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी, स्वर्ण पदक जीतकर भारत का तिरंगा विश्व मंच पर लहराएंगी।
श्रीमहंत ने कहा कि देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान करना और उनका मनोबल बढ़ाना समाज का दायित्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगीता अपने संघर्ष और मेहनत से भारत को नई पहचान दिलाएंगी। उन्होंने कहा कि संगीता की यह उपलब्धि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने वाली बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्हें सरकारी मदद नहीं मिली है। इसके बावजूद उनका हौसला नहीं टूटा है।