फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Instructions to improve the progress of schemes

Haridwar News: अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति सुधारने के निर्देश दिए

Sun, 27 Sep 2026 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Instructions to improve the progress of schemes
- सीडीओ मिश्र ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, 2047 विजन पर फोकस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. ललित नारायण मिश्र ने 20 सूत्री कार्यक्रम और विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान अगस्त माह की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरएलएम, पीएमजीएसवाई, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं की आगामी माह में प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 के संबंध में कार्य योजना तैयार करने के लिए बैठक में बिंदुवार चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अक्तूबर के द्वितीय अथवा तृतीय सप्ताह में एक दो दिवसीय कार्यशाला होगी। जिसमें 2047 तक विकसित भारत विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए जनपद स्तरीय कार्य योजना तैयार करने के लिए मंथन किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक विभाग को बिंदुवार कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। लघुकालिक, मध्यकालिक व दीर्घकालिक कार्य योजना तैयार करने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, उपवन संरक्षक पूनम कैंथोला, मत्स्य विभाग की सहायक निदेशक गरिमा मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी जीएस भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed