फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   rs sold on the street threw vegetables

बिकी नहीं तो सड़क पर फेंकी सब्जियां

Fri, 30 Dec 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 30 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी को पचास दिन से ज्यादा का समय हो गया लेकिन मंडी और बाजार अभी इससे उभर नहीं पाए हैं। मंडी से सब्जियों का उठान नहीं होने से किसानों को उचित भाव नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को मंदी से परेशान चल रहे किसान और आढ़तियों के धैर्य जवाब दे गया। किसान और आढ़तियों ने अपनी सब्जियां सड़क पर फेंक दी। किसानों ने नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

आठ नवंबर से नोटबंदी के बाद से बाजार और मंडी में मंदी छाई हुई है। बैंक और एटीएम से लोगों को जरूरत के मुताबिक कैश नहीं मिलने का असर सीधे-सीधे मंडी पर भी दिखाई दिया। किसान मंडियों तक अपनी सब्जियां तो लाते रहे लेकिन पहले की तरह उठान नहीं हुआ। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ा। किसानों को  उनकी सब्जियों की लागत मिलनी भी मुश्किल हो गई। वहीं आढ़तियों के द्वारा भी खरीदी गई सब्जियों के ढेर बिना सप्लाई के खराब हो गई। शुक्रवार को भी जट बहादरपुर, धनपुरा, एकड़ खुर्द और बोंगला किसान टमाटर, गोभी, मूली, गाजर और नींबू लेकर मंडी पहुंचे थे। सब्जी नहीं बिकने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आहत किसान और आढ़ती सब्जी मंड़ी ज्वालापुर के गेट पर एकत्रित हुए और उन्होंने बची हुई सब्जियों को सड़क पर डालकर नोटबंदी का विरोध जताया।
विज्ञापन


इस मौके पर मंडी समिति के उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा ने कहा कि नोटबंदी के 52 दिन हो गए, लेकिन हालात जस के तस है। बैंकों में जमा धनराशि न मिलने पर लोग सब्जी भी नहीं खरीद रहे हैं। इससे किसान तो बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों और आढ़तियों को मुआवजा दिलाने की मांग की। देवभूमि फल सब्जी एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह माटा ने कहा कि लोग नगद धनराशि से ही सब्जी और फल खरीदते है। जब से नोटबंदी शुरू हुई है सभी वर्ग परेशान हो चुके हैं और किसी भी सामान की खरीदारी के लिए घरों से नहीं निकल रहे हैं। लाखों के फल और सब्जी मंडी में रखे-रखे गल-सड़ गए। किसान मुसर्रफ, मदनपाल, अमित चौहान आदि ने कहा कि सब्जी को तोड़कर मंडी में लाए तो वहां भी खरीदी नहीं गई। इस मौके पर अनिल खुराना, तनवीर मंसूरी, शौकीन अंसारी, दीपक चौहान, दिलशाद मंसूरी, राजीव चौधरी, संजय चौहान, विशाल, संतोष कश्यप, मांगा चौहान, दीपक चौहान, सुजात कुरैशी, राशिद अंसारी, सोमा, राजीव चौहान, तौफीक मंसूरी, मुरशद ख्वाजा, रियाज अंसारी, विशू, अस्थाना आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के अध्यक्ष ने किया मंडी का निरीक्षण
राज्य कृषि उत्पाद विपणन बोर्ड के अध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट मंडी समिति में पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों और मंडी समिति के उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा के साथ आय बढ़ाने व अन्य निर्माणाधीन कार्यों के लिए चर्चा की। इस मौके पर निर्माण समिति के उप महाप्रबंधक अवनीश कुमार मिश्रा, कांग्रेसी नेता दिनेश पुंडीर, एई डीएल खरे, जेई बीएल गुप्ता, मंडी समिति निरीक्षक कुलदीप नौटियाल, सहायक निरीक्षण अजय यादव, शिवमूर्ति, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed