फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Roads first vote later' hanging in Ranipur assembly

रानीपुर विधानसभा में टंगे ‘पहले सड़कें बाद में वोट’

Sun, 02 Jan 2022 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
'Roads first vote later' hanging in Ranipur assembly
राजविहार कॉलोनी में लगा बैनर । - फोटो : HARIDWAR
चुनाव माहौल में रानीपुर विधानसभा के राज विहार क्षेत्र में घरों और निर्माणाधीन भवनों में टंगे बैनर ‘राजविहार का फुल सपोर्ट, पहले सड़कें बाद में वोट’ चर्चा का विषय बने हैं। बैनर किसने लगाए किसी को नहीं पता है। बैनरों पर समस्त राजविहार परिवार लिखा है। क्षेत्र में कई जगहों पर पक्की सड़कें नहीं हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। वहीं शिवालिक नगर क्षेत्र में कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रानीपुर से भाजपा के विधायक आदेश चौहान हैं। राज विहार इसी विधानसभा में है। आधी राजकालोनी में सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। जिसके लिए स्थानीय लोग कई बार गुहार लगा चुके हैं। शनिवार रात कालोनी में कई जगहों पर बैनर टंग गए। बैनरों पर पहले सड़कें और बाद में वोट का नारा लिखा है। पूरे क्षेत्र में बैनरों के नारे चर्चा का विषय बने हैं।
विज्ञापन

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी शिवालिक नगर चौक पर भैंस के आगे बीन बजाकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान का पुतला भी फूंका। प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। परेशान जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि डबल इंजन सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पगुलबीर चौधरी, बीएस पंवार, अशोक उपाध्याय, विकास सिंह, दिनेश पुंडीर, मनीराम बागड़ी, सतेंद्र वर्मा, कमल रोहिला, राममोहन अस्थाना, संदीप राणा, कपिल रोहिला, अमित गोगना, मनोज मांझी, कांता प्रसाद, सरदार सुरेंद्र सिंह, मोहन राणा, एए खान, यूएन सिंह, सीपी सिंह, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed