Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   gayatri parivar centenary Swami Avdheshanand Dr. Chinmay Pandya sant samagam

हरिद्वार: अवधेशानंद गिरि से डॉ. चिन्मय पण्ड्या तक... संत समागम में शांति, समरसता और नारी सशक्तीकरण पर चर्चा

Mon, 23 Nov 2026 12:06 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: Heera Updated Mon, 23 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
gayatri parivar centenary Swami Avdheshanand Dr. Chinmay Pandya sant samagam
गायत्री परिवार जन्मशताब्दी समारोह - फोटो : अमर उजाला

गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह के अंतिम दिन आयोजित दूसरे सत्र में संत समागम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज और समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने सामाजिक समरसता, वैश्विक शांति और वैचारिक परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान और सशक्तीकरण को समाज की प्रगति का आधार बताया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि स्वामी अवधेशानंद जी महाराज ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य अशांति, संघर्ष, अराजकता और वर्चस्व की प्रवृत्तियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में विश्व शांति और सामाजिक समरसता की पुनर्स्थापना सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पिछले सौ वर्षों से निरंतर प्रज्वलित अखंड ज्योति मानवता को प्रकाश, सद्भाव और एकता का संदेश दे रही है। परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के तप, त्याग, करुणा और मातृत्व ने गायत्री परिवार को एक विराट सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया है।
विज्ञापन


समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय एक बड़े वैचारिक और नैतिक समुद्र मंथन का काल है। एक ओर त्याग, सेवा, सद्भाव और परमार्थ की शक्तियां हैं, तो दूसरी ओर स्वार्थ, लोभ और अहंकार मानवता के सामने चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार समुद्र मंथन से विष के बीच अमृत की प्राप्ति हुई, उसी प्रकार श्रेष्ठ विचारों और संस्कारों के माध्यम से आज भी सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पण्ड्या ने भारतीय संस्कृति के मूल भाव ‘आत्मवत् सर्वभूतेषु’ का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी प्राणियों में आत्मभाव देखने से ही संवेदना, सह-अस्तित्व और सामाजिक समरसता का विकास होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनौतियों का समाधान केवल बाहरी व्यवस्थाओं से नहीं, बल्कि विचार, भाव और आचरण में परिवर्तन से संभव है। स्वार्थ से सेवा और संघर्ष से सहयोग की ओर बढ़ना ही वास्तविक युग परिवर्तन है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी स्वरूप माना गया है। इसलिए नारी का सम्मान और सशक्तीकरण समाज की प्रगति के लिए अनिवार्य है। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना समाप्त करने का आह्वान करते हुए युवाओं से आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक में आगे बढ़ने के साथ अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े रहने की अपील की।


इस अवसर पर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने भी अपने विचार रखे। डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने अतिथियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। समारोह में 40 देशों से पहुंचे गायत्री परिवार के परिजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed