{"_id":"6abe43ca8f1d9f6d37059d8c","slug":"godh-bharai-ceremony-held-for-pregnant-women-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5005-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों का अन्न प्राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों का अन्न प्राशन
विज्ञापन
फोटो
सप्तऋषि। नई बस्ती, खड़खड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म संपन्न हुई। साथ ही दो नन्हे बालकों का अन्न प्राशन संस्कार भी कराया गया।
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार की महिला व बाल संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता बताई। भाटी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में कमी पर प्रसन्नता व्यक्त की। अनिरुद्ध भाटी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के छह माह बाद पोषण आहार मिलता है। यह आहार शिशु के तीन वर्ष का होने तक माता व शिशु को दिया जाता है। नवजात शिशुओं को अन्न प्राशन के बाद पोषण आहार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने नंदा गौरा योजना और महालक्ष्मी किट का भी उल्लेख किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री आनन्दी नौडियाल और सहायिका रीता रानी ने उपस्थित लोगों को पोषण किट बांटे। संवाद