{"_id":"6abe48d093b7038dfc04be85","slug":"removed-honorable-from-the-names-of-officials-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5003-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सरकारी वेबसाइटों से अधिकारियों के नाम के आगे से माननीय हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सरकारी वेबसाइटों से अधिकारियों के नाम के आगे से माननीय हटा
विज्ञापन
- ऑनलाइन खुल रहे वेबसाइट पर जिले से लेकर शासन स्तर के कई अधिकारियों ने लिखा था माननीय
- नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट ने उठाया था मुद्दा
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। सरकारी वेबसाइटों पर अधिकारियों के नाम के आगे माननीय लिखने पर उठी आपत्ति को शासन स्तर से गंभीरता से लिया गया। न केवल जिले स्तर के अधिकारियों के वेबसाइटों से बल्कि शासन के ही कई उच्चाधिकारियों ने संशोधन किया। यह मुद्दा नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट ने उठाया था, जिसमें उन्होंने हरिद्वार जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत कई अन्य शीर्ष अधिकारियों के वेबसाइट पर माननीय लिखने पर आपत्ति जताई थी।
हरिद्वार और संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजे जाने के बाद सरकारी वेबसाइट पर महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। इसमें जिन अधिकारियों के नाम के आगे आधिकारिक वेबसाइट पर माननीय प्रदर्शित किया जा रहा था, उनके नाम के आगे से अब यह संबोधन हटा दिया गया है। अब वेबसाइटों पर अधिकारियों के पदनाम के साथ नाम लिखा गया है।
नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णकांत ने कहा कि यह कदम पारदर्शिता और सरकारी कामकाज में सादगी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने आपत्ति जताई थी कि अधिकारियों के नाम के साथ माननीय जैसे विशेषणों का उपयोग अक्सर अनावश्यक माना जाता रहा है। इस पहल से सरकारी तंत्र में अधिक समानता और सरलता आने की उम्मीद है। यह नागरिकों और अधिकारियों के बीच की दूरी को कम करने में सहायक हो सकता है।