फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Report against husband and in-laws for dowry harassment

Haridwar News: दहेज के लिए उत्पीड़न में करने पर पति-ससुरालियों पर रिपोर्ट

Sun, 01 Mar 2026 04:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Report against husband and in-laws for dowry harassment
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता का दहेज के लिए चार साल तक लगातार उत्पीड़न करने के मामले में पुलिस ने पति और ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, साक्षी निवासी सुभाष नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी कोर्ट मैरिज दिल्ली निवासी परवेश कुमार से हुई थी। शादी के चार दिन बाद से ही सास रीना देवी, ननद निशा और पति ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट करनी शुरू कर दी थी। आरोप लगाया कि उससे सोना, गाड़ी और मकान की मांग की जाती थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


बताया कि दिल्ली के मंगोलपुरी, बुद्ध विहार, रिठाला फेज-2 और बाद में रोहिणी नाहरपुर सेक्टर-7 स्थित किराये के मकानों में भी उसके साथ मारपीट होती रही। बीती 10 जनवरी की रात शराब के नशे में पति ने उसके साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed