{"_id":"6ab26c155cc42395b40ea228","slug":"renovation-of-the-jatwara-shivalik-nagar-road-begins-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-154352-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जटवाड़ा-शिवालिकनगर सड़क का नवीनीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जटवाड़ा-शिवालिकनगर सड़क का नवीनीकरण शुरू
विज्ञापन
फोटो
हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रस्तावित जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से लगभग 2 करोड़ 68 लाख से सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, विद्युत, पार्क, यातायात आदि मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाली यह सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आवागमन करने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस मौके पर मेयर किरण जैसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ, पार्षद आशुतोष चक्रपाणि, योगेंद्र सैनी, महामंत्री अंकुर पालीवाल, भगत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद