{"_id":"5842fa484f1c1be665de869a","slug":"received-the-medal-for-meritorious-cheers","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामहिम से मेडल पाकर मेधावी गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामहिम से मेडल पाकर मेधावी गदगद
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के मेधावियों ने गोल्ड मेडल हासिल करने में पूरी मेहनत लगाई। शनिवार का दिन उनके लिए सबसे खास रहा। दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल के हाथों मेडल पाकर मेधावियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस ऐतिहासिक पलों के गवाह बनने के लिए समारोह में पहुंचे परिजनों की आंखें भी खुशी से छलक उठी।
विश्वविद्यालय परिसर में लगे विशाल पंडाल में मंच के दाहिने तरफ चमकते लाल गाउन में बैठे मेधावियों पर सबकी निगाहें टिकी रही। पीछे बैठे उनके परिजन बच्चों की सफलता पर मंद मंद मुस्कुराते रहे। जैसे ही मेडल देने के लिए मेधावियों को बुलाने का क्रम शुरू हुआ, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा। जैसे-जैसे मेधावी मंच से मेडल लेकर नीचे उतरे, परिजनों ने उन्हें गले से लगा लिया। समारोह में पहुंचे गोल्ड मेडलिस्ट अनूप बहुखंडी, राघवेंद्र, रुचि, यश नैथानी के परिजनों ने बताया कि इस पल का उन्हें बेसब्री से इंतजार था। समारोह में वह सुबह से ही परिवार सहित पहुंच गए थे।
मेडल के बाद चला फोटो सेशन
गोल्ड मेडल लेने के बाद समारोह संपन्न होने पर मेधावी और उनके परिजन ऐसे ही घरों को नहीं लौट गए। इसके बाद फोटो सेशन का दौर चला। मेधावियों ने दीक्षांत के पलों को यादों में बसाने के लिए गले में मेडल डालकर मंच और विवि परिसर में जमकर फोटो खींचे। मेधावियों के साथ उनके सहपाठियों ने भी सेल्फी ली।
विज्ञापन
छात्र संघ अध्यक्ष अनूप को भी गोल्ड मेडल
गोल्ड मेडल हासिल करने वालों की लिस्ट में विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष अनूप बहुखंडी का नाम भी शामिल रहा। अनूप ने भाषा विज्ञान में टॉप किया है। यह पहला मौका है जब विवि के छात्र संघ अध्यक्ष ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस उपलब्धि पर छात्र संघ महासचिव ललित शर्मा, सदस्य मोहित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शिवचरण नौड़ियाल, विवेक ममगाईं सहित छात्र नेताओं ने अनूप बहुखंडी का स्वागत किया।