फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rape accused sent to jail, innocent child undergoing treatment in AIIMS

Haridwar News: दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा, मासूम का एम्स में चल रहा इलाज

Mon, 03 Mar 2025 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rape accused sent to jail, innocent child undergoing treatment in AIIMS
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल हुए आठ साल की बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। उसकी हालत कुछ ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार की दोपहर पथरी के चिट्ठी कोठी में गन्ना छिलाई का काम करने वाले बिहार के एक व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी दयानंद सिंह निवासी ग्राम जलारी थाना ग्वालपारा जिला मधेपुरा बिहार उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। दरिंदगी के बाद उसने मासूम का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी। ऐनवक्त पर पिता के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला था। तब घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

देर रात में डांडी चौक से दिनारपुर की तरफ जाते हुए चिट्ठी कोठी के जंगल के पास मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया था। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं, पीड़िता को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश भेजा गया था। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बालिका का एम्स में उपचार चल रहा है। पहले से उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
इलाज की जिम्मेदारी पुलिस ने ली
पीड़ित बालिका को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को विशेषज्ञों की मौजूदगी में उसकी सर्जरी की गई। अब उसकी हालत पहले से ठीक है। बच्ची के इलाज की जिम्मेदारी पुलिस ने ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed