फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rang the day before the whining

पहले दिन गूंजी किलकारियां

Sun, 01 Jan 2017 11:23 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 01 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rang the day before the whining
कई घरों में आई खुशियां - फोटो : अमर उजाला

नए साल पर कई परिवारों को बड़ी सौगात मिली।  इस खास दिन कई घरों में नया मेहमान आया। महिला अस्पताल में आठ किलकारी गूंजी। आठों घरों में नए साल के पहले दिन नए सदस्य आने पर परिजन खुशी से झूम उठे। इनमें से तीन बेटियों और पांच बेटे ने जन्म लिया। सभी परिवारों ने अस्पताल में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नए मेहमान के साथ नए साल का स्वागत किया।

विज्ञापन

समूचे देश में जब नए साल के जश्न की तैयारियां चल रहीं थीं तभी कुछ लोग अस्पताल में इस दौरान नन्हे मेहमान के स्वागत को पलक पांवड़े बिछाए बैठे थे। जैसे ही घड़ी की सुई रात्रि 12 पर पहुंची तो इसके बाद अस्पतालों में किलकारियां गूंजी और परिवारजन खुशी से झूम उठे। महिला अस्पताल में पहले से भर्ती ब्रह्मपुरी निवासी सर्वेश्वरी पत्नी राम ने 1.37 बजे पुत्र को जन्म दिया। राम ने बताया कि शनिवार को वह अपननी पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचे तो बच्चे पैदा होने का इंतजार करने लगे। अस्पताल के स्टाफ ने नवजात के साथ परिजनों को बधाई दी। इसके बाद ज्वालापुर निवासी पिंकी ने रात्रि 1.58 बजे बिटिया को जन्म दिया। पिता बने दिनेश ने बिटिया को नए साल के सौगात के रुप में लक्ष्मी मानकर स्वीकार किया।
विज्ञापन

----------------------------------
इनके घरों में गूंजी किलकारी
ब्रह्मपुरी निवासी सर्वेश्वरी पत्नी राम, मोहल्ला मालियान ज्वालापुर निवासी पिंकी पत्नी दिनेश, बैरागी कैंप निवासी आशा पत्नी अजय, रावली महदूद निवासी हेमलता पत्नी विनोद, पुरुषोत्तम नगर निवासी बबीता पत्नी प्रदीप, अहबाबनगर निवासी हुस्ना पत्नी मुमताज, हरिपुर कलां निवासी ममता पत्नी मनोज, टिहरी विस्थापित निवासी स्नेहा पत्नी अभय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed