फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ram Laddus distributed on the occasion of inauguration

Haridwar News: राम मंदिर स्थापना पर वितरित किए 11 हजार राम लड्डू

Fri, 23 Jan 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Fri, 23 Jan 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Ram Laddus distributed on the occasion of inauguration
- परशुराम चौक की स्थापना पर की भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

हरिद्वार। अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापना के दो वर्ष पूरे होने पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने परशुराम चौक पर राहगीरों को विशेष रूप से तैयार किए गए 11 हजार राम लड्डू वितरित किए। परशुराम चौक की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना भी की गई। आचार्य पंडित राकेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राम राज्य की स्थापना का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अनुकरणीय योगदान कर रहा है। अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद दो वर्ष पूर्व 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। तभी से प्रति वर्ष अखाड़े की ओर से स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए श्रद्धालुओं को राम मिठाई प्रसाद वितरित किया जाता है। इस मौके पर बालकिशन शास्त्री, अभिषेक भारद्वाज, प्रवीण शर्मा, अंकित, संजय, शिवाय, अभिषेक, बृजमोहन, विजय कुमार, प्रशांत शर्मा, कुलदीप शर्मा, चमन गिरी, स्वामी शुभम गिरी, डॉ. आरडी शर्मा, पवन कुमार, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed