फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Latest News: Tourist Rush in Rajaji National Park on Weekend

पर्यटकों से गुलजार होने लगा राजाजी टाइगर रिजर्व, वीकेंड पर उमड़ रहे बाहरी राज्यों के सैलानी

Sun, 06 Dec 2020 10:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Tourist Rush in Rajaji National Park on Weekend
राजाजी नेशनल पार्क में घूमते पर्यटक। - फोटो : HARIDWAR

राजाजी नेशनल पार्क में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। वीकेंड पर दिल्ली और आस-पास के पर्यटक पार्क के दीदार करने पहुंच रहे हैं। मोतीचूर और चीला रेंज पर्यटकों की पहली पसंद बने हैं। 

विज्ञापन


राजाजी नेशनल पार्क 15 नवंबर से देशी एवं विदेशी पर्यटकों के लिए खोला गया है। पार्क में कुल सात रेंज हैं और इनमें पांच रेंजों में पर्यटक सफारी करते हैं। इनमें भी मोतीचूर और चीला रेंज पर्यटकों को सबसे अधिक लुुभाती है।
विज्ञापन



पार्क में टाइगर, हाथी, सांभर, भालू, सूअर और हिरन हैं। वार्डन ललता प्रसाद टम्टा के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा पर्यटक पार्क की सैर करने आ रहे हैं। उत्तराखंड के पर्यटक भी घूमने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चीला ओर मोतीचूर रेंज में सामान्य दिनों में 30 से 35 सैलानी सफारी करने आते हैं, जबकि शनिवार और रविवार को यह संख्या बढ़कर 90 से 100 तक बढ़ जाती है। पार्क में सुबह सात से दस बजे और दोपहर में दो से तीन बजे तक पर्यटकों को प्रवेश दिया जाता है।


चीला रेंज में 36 किमी और मोतीचूर में 12 किमी का सफारी ट्रैक बना है। पार्क में पंजीकृत वाहनों से ही सफारी की अनुमति है। प्रति यात्री 150 रुपये टिकट है, जबकि विदेेशी यात्री के लिए 550 रुपये टिकट है। अभी तक पार्क में विदेशी पर्यटक नहीं की इंट्री नहीं हुई है। पार्क पर्यटकों के लिए 15 जून तक खुला रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed