फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Railway track reopened after 20 hours after debris was removed, 54 trains affected

Haridwar News: मलबा हटने पर 20 घंटे बाद रेलवे ट्रैक चालू, 54 ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Thu, 07 Aug 2025 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Railway track reopened after 20 hours after debris was removed, 54 trains affected
हरिद्वार। भीमगोड़ा काली मंदिर के पास पहाड़ी का हिस्सा टूटकर गिरने से बाधित हुआ हरिद्वार-मोतीचूर रेलखंड मार्ग दुरुस्त कर 20 घंटे बाद दोबारा चालू कर दिया गया है। रेल लाइन पर मलबा आने के साथ ही ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने से 54 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेनों को रोककर चलाया गया। वहीं, दूसरे रेलवे स्टेशनों से रोडवेज व निजी बसों के जरिये हरिद्वार लाने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्यों तक भेजा गया।
विज्ञापन


बारिश के चलते मंगलवार की शाम करीब सात बजे भीमगोड़ा काली मंदिर के पास पहाड़ी का हिस्सा टूटकर नीचे रेलवे ट्रैक पर बने लोहे के जाल पर गिर गया था, जिससे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया था। ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में ट्रेनों का संचालन इस मार्ग पर रोक दिया गया। रात से ही रेलवे की टीमें मलबे को हटाते हुए ट्रैक को दुरुस्त करने में जुट गई थीं। मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम के अलावा अन्य अधिकारियों ने यहीं डेरा डाल दिया था। दोपहर में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी जायजा लिया।
विज्ञापन


दोपहर 2:28 बजे रेलवे लाइन और ओएचई लाइन को दुरुस्त करते हुए चालू कर दिया गया। इससे पहले सवा दो बजे ट्रायल इंजन को चलाया गया। ट्रायल सफल होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। फिर दोपहर तीन बजे से लगातार ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। करीब 20 घंटे बाद ट्रैक चालू हुआ है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि रेलवे मार्ग को चालू कर ट्रेनें संचालित कर दी गई हैं। योगनगरी ऋषिकेश-लालकुआं मेल (14310) बुधवार का पुनर्निर्धारित करते हुए प्रस्थान समय 10:15 किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------------------

ढाई हजार यात्रियों को बसों से लाया गया



हरिद्वार स्टेशन पर अधिकांश ट्रेनों को रोककर यहीं से चलाया गया। यहां जगह कम पड़ने पर कुछ ट्रेनों को लक्सर रोकना पड़ा। यहां ट्रेनों से पहुंचे करीब ढाई हजार यात्रियों को जिला प्रशासन ने बसों से हरिद्वार और फिर यहां से देहरादून भिजवाने की व्यवस्था कराई। परिवहन विभाग के मुताबिक हरिद्वार-रुड़की रोडवेज की 20 और करीब पांच निजी बसों से यात्रियों को हरिद्वार लाया गया। फिर यहां से उन्हें देहरादून तक भिजवाया गया।

----------------------------



इन ट्रेनों का इन स्टेशनों पर किया गया शॉर्ट टर्मिनेट (रोककर वहीं समाप्त करना)

- हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस (12369) का हरिद्वार



- नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी (12055) का हरिद्वार

- ऋषिकेश-हरिद्वार पैसेंजर (54484) का वीरभद्र



- सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर (54341) का लक्सर

- आनंद विहार-देहरादून एक्सप्रेस (22457) का हरिद्वार



- लखनऊ-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल (04317) का हरिद्वार

- योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर एक्सप्रेस (19610) का मोतीचूर



- बनारस-देहरादून एक्सप्रेस (15119) का नजीबाबाद

- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस (14041) का नजीबाबाद



- काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस (14119) का लक्सर

- हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस (13009) का मुरादाबाद



- पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477) का हरिद्वार

- चांदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर (54463) का हरिद्वार



- कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस (12401) का हरिद्वार

- बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस (14888) का सहारनपुर



- कटरा-योगनगरी ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस (14610) का हरिद्वार

- अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस (14632) का लक्सर



- साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (19031) का हरिद्वार

- सुभाषनगर-देहरादून एक्सप्रेस (14113) का हरिद्वार - काठगोदाम-देहरादून जनशताब्दी (12092) का नजीबाबाद



- नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी (12017) का हरिद्वार

- लखनऊ-देहरादून एक्सप्रेस (22545) का हरिद्वार



-------------------

इन ट्रेनों का इन स्टेशनों पर किया गया शॉर्ट ओरिजिनेट (बीच के रेलवे स्टेशन से चलाना)



- देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस (12370) का हरिद्वार

- देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी (12056) का हरिद्वार



- देहरादून-आनंद विहार एक्सप्रेस (22458) का हरिद्वार

- योगनगरी ऋषिकेश-लखनऊ स्पेशल (04318) का हरिद्वार



- योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस (13010) का मुरादाबाद

- देहरादून-बनारस एक्सप्रेस (15120) का नजीबाबाद



- देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस (14042) का नजीबाबाद

- देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस (14120) का लक्सर



- योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस (18478) का हरिद्वार

- देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर (54342) का लक्सर



- ऋषिकेश- चांदौसी पैसेंजर (54464) का हरिद्वार

- ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (14816) का सहारनपुर



- योगनगरी ऋषिकेश-कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस (14609) का हरिद्वार

- योगनगरी ऋषिकेश-साबरमती एक्सप्रेस (19032) का हरिद्वार



- देहरादून-सुभाषनगर एक्सप्रेस (14114) का हरिद्वार

- देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी (12091) का नजीबाबाद



- देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी (12018) का हरिद्वार

- देहरादून-लखनऊ एक्सप्रेस (22546) का हरिद्वार



---------------------------

ये ट्रेनें रहीं निरस्त

- देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस (14631) पांच अगस्त को निरस्त



- देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस (12402) पांच अगस्त

- ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस (14887) पांच अगस्त



- हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर (54481) छह अगस्त

- नजीबाबाद-काठौड़ पैसेंजर (54385) छह अगस्त



- काठौड़-नजीबाबाद पैसेंजर (54386) छह अगस्त

- काठौड़-नजीबाबाद पैसेंजर (54388) छह अगस्त



- नजीबाबाद-काठौड़ पैसेंजर (54387) छह अगस्त

- ऋषिकेश-हरिद्वार पैसेंजर (54482) छह अगस्त



- हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर (54483) छह अगस्त

- ऋषिकेश-हरिद्वार पैसेंजर (54484) छह अगस्त को निरस्त रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed