फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Put the tricolor on your establishments and homes: Nishank

सभी अपने-अपने प्रतिष्ठान, घरों पर लगाएं तिरंगा: निशंक

Sat, 13 Aug 2022 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Put the tricolor on your establishments and homes: Nishank
भाजपा युवा मोर्च ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली। जटवाड़ा पुल से शुरू होकर रैली डामकोठी में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

बाइक रैली में हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भाग लेकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आजाद भारत आजादी का सबसे बड़ा महोत्सव मना रहा है। संपूर्ण विश्व में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी अपने अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं। इस अमृत महोत्सव को यादगार बनाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा कि आज का युवा देश की भलाई के लिए कार्य कर रहा है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, ओम प्रकाश जमदग्नि, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, विनीत सैनी, जिला महामंत्री विदित शर्मा आदि शामिल रहे।

ज्वालापुर गुघाल स्थित विद्या विहार एकेडमी ने तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, अश्फाक उल्ला खान सहित स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की वेशभूषा में सज-धज कर चल रहे थे। स्वामी दर्शनानंद इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एंड टैक्नोलॉजी ने तिरंगा यात्रा निकाली। नगर पालिका शिवालिक नगर के चेयरमैन राजीव शर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत व्यापारियों, पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए। उधर राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में आजादी का अमृत महोत्सव तहत हर घर तिरंगा पर विचार गोष्ठी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed