फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Preparation to hand over Mother and Child Hospital on PPP mode

Haridwar News: मदर एंड चाइल्ड हाॅस्पिटल को पीपीपी मोड पर देने की तैयारी

Fri, 17 Jan 2025 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Preparation to hand over Mother and Child Hospital on PPP mode
हरिद्वार। शहर में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल को भी पीपीपी मोड पर दिया जा सकता है। शासन स्तर पर इसकी प्रक्रिया चल रही है। इससे राजकीय मेडिकल कॉलेज की तरह मदर एंड हॉस्पिटल को भी पीपीपी मोड पर चलाए जाने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से जिले का सबसे बड़ा मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की बिल्डिंग एक साल पहले बनाकर खड़ी कर दी गई थी। दो सौ बेड का ये अस्पताल जिले का सबसे बड़ा होगा। यही नहीं जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल तीनों एक हो जाने से 270 का नया अस्पताल अस्तित्व में आ जाएगा। अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं मरीजों, महिलाओं, बच्चों के लिए दी जाएंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की ओर से जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नए भवन बनने तक करीब एक से डेढ़ साल तक मदर एंड हॉस्पिटल को चलाए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजकर अनुमति मांगी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल को राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार की तर्ज पर पीपीपी मोड पर भी संचालित करने के लिए तैयारी चल रही है। अगर ऐसा होता है तो धर्मनगरी की दो बड़ी स्वास्थ्य सेवाएं पीपीपी मोड पर चली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
जो भी आदेश शासन की ओर से मिलेंगे, उन्हीं पर भवन का उपयोग किया जाएगा। हालांकि, जिला प्रशासन ने तो हॉस्पिटल के भवन को फिलहाल जिला अस्पताल के प्रयोग में लाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि मरीजों को जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता रहे।
डाॅ. आरके सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, हरिद्वार
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed