फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Jail Superintendent Threatened in Lawrence Bishnoi Gang Name Over Meeting With Woman Inmate

हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी, कारागार में बंद महिला के पति पर केस दर्ज

Mon, 14 Sep 2026 01:35 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Mon, 14 Sep 2026 01:35 PM IST
सार

हरिद्वार की रोशनाबाद जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लगातार कॉल और व्हाट्सएप संदेश भेजे जाने से हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने जेल में बंद महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Haridwar Jail Superintendent Threatened in Lawrence Bishnoi Gang Name Over Meeting With Woman Inmate
जेल (सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी देने का मामला सामने आया है। पहले फोन कर जेल में बंद महिला से मुलाकात को लेकर बातचीत की और बाद में व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे। पुलिस ने जेल में निरुद्ध महिला बंदी के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक टीम उसकी तलाश में लगाई गई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर की रात करीब 10:47 बजे वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। उन्होंने समय उचित नहीं होने की बात कहते हुए सुबह बात करने को कहा। आरोप है कि इसके बाद रात करीब 11:24 बजे व्हाट्सएप पर संदेश भेजा गया, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, पंजाब से जुड़ा बताया गया। 12 सितंबर को उसने दोबारा कई बार कॉल की। कॉल नहीं उठाने पर व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे। इसके बाद सुबह करीब 10:12 बजे आरोपी ने फोन कर जेल में मुलाकात बंद करने और जेल प्रशासन को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने कारागार में निरुद्ध विचाराधीन महिला बंदी शीला से पूछताछ की और उसे फोन पर हुई बातचीत सुनाई। महिला ने आवाज की पहचान करते हुए बताया कि धमकी देने वाला उसका पति हिमांशु चड्ढा निवासी लुधियाना हाल ऋषिकेश है और उससे मिलने के लिए जेल आता रहता है। जेल प्रशासन ने ई-प्रिजन रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि हिमांशु चड्ढा पूर्व में जेल में निरुद्ध रह चुका है। रिकॉर्ड के मुताबिक जिला कारागार देहरादून में 12 अक्तूबर 2017 से 1 दिसंबर 2019 तक निरुद्ध रहा था। इसके बाद उसे केंद्रीय कारागार सितारगंज स्थानांतरित किया गया, जहां से 13 दिसंबर 2022 को रिहा हुआ था। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सिडकुल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में टीमें जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...देहरादून:  पत्नी से मारपीट, तीन तलाक...बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव, आपबीती लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला

इसलिए फोन पर दी धमकी

- जेल प्रशासन के मुताबिक, दुष्कर्म-पोक्सो, अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामले में शीला निवासी हरिपुर कलां थाना रायवाला जेल में बंद है। आरोप है कि शीला ने डिप्टी जेलर से अभद्रता कर दी थी। इसके बाद जेल अधीक्षक ने उसे समझाते हुए हिदायत दी थी। हाल ही में हिमांशु चड्ढा उससे मिलने जेल में आया था। माना जा रहा है कि तभी उसने इस बारे में पति को बताया होगा। इसके बाद उसने धमकी दी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed