{"_id":"6799166b7fe8c498ff098cb8","slug":"pravan-singh-wrote-a-letter-from-jail-requesting-to-postpone-the-mahapanchayat-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-128256-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: प्रवण सिंह ने जेल से पत्र लिख महापंचायत टालने का किया आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: प्रवण सिंह ने जेल से पत्र लिख महापंचायत टालने का किया आग्रह
विज्ञापन
हरिद्वार। खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने जेल से पत्र लिखकर गुर्जर महापंचायत को टालने का आग्रह किया है। उनके पत्र को पत्नी रानी देवयानी ने पढ़कर गुर्जर समाज के जिम्मेदार लोगाें और समर्थकों को सुनाया। जेल से इस पत्र में चैंपियन ने राष्ट्रीय खेलों का जिक्र किया है। रानी देवयानी ने पत्र को पढ़ते हुए कहा कि उनके पति कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को ध्यान में रखकर महापंचायत टालने का आग्रह किया है। बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करवा रहे हैं। यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनके पुत्र कुंवर दिव्य प्रताप सिंह का राष्ट्रीय शूटिंग टीम में चयन हुआ है। उन्होंने समाज से अपील की कि सभी लोग दिव्य प्रताप को आशीर्वाद दें और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में योगदान दें।
रोशनाबाद में ये पत्र पढ़कर रानी देवयानी ने गुर्जर समाज के जिम्मेदार लोगों के अलावा उनके समर्थकों को सुनाया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पत्र के बाद 29 जनवरी को होने वाले महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
क्या था मामला
विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ फायरिंग की थी। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उमेश कुमार को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। चैंपियन को जेल भेजने के बाद गुर्जर समाज ने समर्थन में महापंचायत करने का ऐलान कर दिया था।