फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Poor road conditions in Suman Nagar cause increased problems, officials remain oblivious

Haridwar News: सुमननगर में खस्ताहाल सड़क से बढ़ी परेशानी, जिम्मेदार बेखबर

Wed, 06 May 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 06 May 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Poor road conditions in Suman Nagar cause increased problems, officials remain oblivious
- करीब डेढ़ किलोमीटर मार्ग र गड्ढे ही गड्ढे, वाहन सवार बेहाल
विज्ञापन

बहादराबाद। सुमननगर से सिडकुल को जोड़ने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा है। टूटी-फूटी सड़क, जगह-जगह गड्ढे और जलभराव के कारण इस रास्ते से आवाजाही करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोजाना हजारों लोग इसी मार्ग से सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों, स्कूलों और बाजारों की ओर आते-जाते हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुमननगर कॉलोनी का यह मुख्य मार्ग लंबे समय से मरम्मत का इंतजार कर रहा है। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं जबकि चारपहिया वाहनों को भी धीरे-धीरे रंगकर गुजरना पड़ता है। स्थिति तब और खराब हो जाती है जब बारिश होती है। बरसात में गड्ढे पानी से भर जाते हैं और सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को शिकायतें दी गईं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कहा, इससे न केवल आम नागरिक, बल्कि उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारी भी प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग को शीघ्र ठीक कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
___________
बोले स्थानीय
स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता किसी जोखिम से कम नहीं है। खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चे और फैक्टरी कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। परमजीत
विज्ञापन

___________
सुमननगर-सिडकुल मार्ग को कब तक बदहाली से मुक्ति मिलती है। फिलहाल तो यह सड़क लोगों के लिए परेशानी और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल बनकर खड़ी है।पिंकी
___________
सुमननगर से सिडकुल को जोड़ने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर का मार्ग पर बरसात के दिनों में स्थिति और भयंकर हो जाती है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार इस तरफ ध्यान देने को तैयार नहीं है।पारुल
विज्ञापन
विज्ञापन

___________
सड़क इतनी खराब है कि समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। बरसात में तो हालत और भी बदतर हो जाती है। अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो हादसे बढ़ सकते हैं।सरोज बाला

___________
बोले जिम्मेदार
सुमन नगर से सिडकुल को जोड़ने वाली सड़क कुंभ मेले में पास और टेंडर भी हो चुके हैं, जल्द ही सड़क मरम्मत कार्य का काम शुरू होगा। आदेश चौहान, विधायक रानीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed