{"_id":"6ae9d663f75a6b6bc7094c39","slug":"protest-over-failure-to-repair-memorial-gate-of-martyr-vikas-saini-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-156262-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: शहीद विकास सैनी के स्मारक गेट की मरम्मत न होने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: शहीद विकास सैनी के स्मारक गेट की मरम्मत न होने पर प्रदर्शन
Tue, 03 Nov 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
- शहीद की प्रतिमा के जीर्णोद्धार की मांग के लिए किया प्रदर्शन
- 50 हजार रुपये के उपयोग पर भी उठाए सवाल
बहादराबाद। बहादराबाद-धनौरी मार्ग स्थित पथरी पुल पर शहीद विकास सैनी की प्रतिमा का जीर्णोद्धार और गांव बहादुर सैनी के मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त स्मारक गेट की मरम्मत न होने पर परिजनों और सैनी समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मरम्मत के लिए मिले 50 हजार रुपये के उपयोग पर भी सवाल उठाए।
शहीद के पिता कंवर पाल सैनी ने बताया कि 31 दिसंबर 2007 की रात रामपुर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकियों के हमले में सात जवान शहीद हुए थे, जिनमें उनके बेटे विकास सैनी भी शामिल थे।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्मारक गेट का एक पिलर टूट गया था। इसके बाद शुगर मिल ने मरम्मत के लिए संगठन को 50 हजार रुपये दिए, लेकिन एक साल बाद भी काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
बहुजन सेवक तेज प्रताप सैनी ने आरोप लगाया कि संगठन के एक पदाधिकारी ने इस राशि का गबन कर लिया। उन्होंने कहा कि शहीद की प्रतिमा बदहाल है और उनके नाम पर शहीद द्वार तक नहीं बन पाया है। उन्होंने समाज के लोगों से मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए आगे आने की अपील की।
इस दौरान अजय कुमार सैनी, अनिल सैनी, रजत, शिव कुमार और रवि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।