Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shortage of doctors at Bahadarabad Veterinary Hospital; livestock owners face difficulties

Haridwar News: बहादराबाद पशु चिकित्सालय में डॉक्टर की कमी, पशुपालक परेशान

Tue, 03 Nov 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Tue, 03 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Shortage of doctors at Bahadarabad Veterinary Hospital; livestock owners face difficulties
- एक माह से स्थायी पशु चिकित्साधिकारी का पद खाली, ग्रामीणों ने विभाग से जल्द नियुक्ति की मांग
विज्ञापन

बहादराबाद। बहादराबाद पशु चिकित्सालय में नियमित चिकित्साधिकारी की तैनाती नहीं होने से पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां सप्ताह में केवल तीन दिन ही डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं, जबकि चार दिन चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी नहीं होने से पशुओं का उपचार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब एक माह पहले तैनात पशु चिकित्साधिकारी का स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सप्ताह में तीन दिन के लिए दूसरे चिकित्साधिकारी को भेजा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बहादराबाद और आसपास के कई गांवों में बड़ी संख्या में परिवार पशुपालन पर निर्भर हैं। ऐसे में पशुओं के अचानक बीमार होने पर समय से उपचार और परामर्श नहीं मिल पाता। पशुपालकों ने विभागीय अधिकारियों से अस्थायी व्यवस्था के बजाय स्थायी चिकित्साधिकारी की तैनाती और सप्ताह के सभी कार्यदिवसों में नियमित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
------------------
बोले स्थानीय पशु चिकित्सालय में सप्ताह में केवल तीन दिन पशु चिकित्साधिकारी बैठते हैं। बाकी दिनों में पशु बीमार हो जाए तो इलाज के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है।- अमन राजपूत, बहादराबाद
विज्ञापन

--------------
पशु बोलकर अपनी परेशानी नहीं बता सकते। ऐसे में समय पर इलाज मिलना बहुत जरूरी है। विभाग को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।-भगवानदास, अलीपुर
-------------------
बहादराबाद और आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में लोग पशुपालन से अपनी आजीविका चलाते हैं। पशुओं के बीमार होने पर समय से उपचार नहीं मिलने से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। अस्पताल में रोजाना चिकित्साधिकारी होना चाहिए।- खजान सिंह, रोहालकी
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
लगभग एक माह से पशु चिकित्साधिकारी का पद खाली है। सप्ताह में तीन दिन चिकित्साधिकारी भेजने की व्यवस्था से पशुपालकों की जरूरत पूरी नहीं हो रही है। स्थायी चिकित्साधिकारी की तैनाती करनी चाहिए। - डॉ. अशोक कुमार, अलीपुर

--------------------------

बोले जिम्मेदार

चिकित्साधिकारी के पास मंगलौर और बहादराबाद दोनों पशु चिकित्सालयों का स्थायी प्रभार है। इसलिए वह सप्ताह में तीन-तीन दिन दोनों चिकित्सालयों में सेवाएं दे रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बहादराबाद पशु चिकित्सालय में पूरे सप्ताह के लिए पशु चिकित्साधिकारी की नियुक्ति कर दी जाएगी। - डॉ. सतीश जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed