फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police traced an accused who escaped from jail, he may be arrested soon

Haridwar News: जेल से फरार हुए एक आरोपी को पुलिस ने किया ट्रेस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Tue, 15 Oct 2024 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police traced an accused who escaped from jail, he may be arrested soon
I
विज्ञापन

IIप्रवीण वाल्मीकि का गुर्गा और एक बंदी शुक्रवार की रात हुए थे फरार
I
I
I
Iजिला कारागार से फरार हुए बंदियों की खोजबीन में जुटी पुलिस टीमों के हाथ अहम सुराग लगे हैं। आरोपियों के जनपद की सीमा से बाहर न जाने की बात निकलकर सामने आई है। कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि के गुर्गे पंकज के अपनी बहन और पिता से भी मिलने का खुलासा हुआ है। उसकी लोकेशन आसपास के इलाकों में ही है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सकती है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल लगातार अपडेट लेकर टीमों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
I
I
I
Iशुक्रवार की रात रुड़की के सफाई नायक बसंत की हत्या में आजीवन की सजा काट रहा प्रवीण वाल्मीकि गैंग का शूटर पंकज निवासी गोल भट्टा ढंढेरा रुड़की और रामकुमार निवासी अपहरण-फिरौती में बंद आरोपी रामकुमार निवासी ग्राम उज्जारी ढिबा थाना धौनीपुर जिला गोंडा यूपी रोशनाबाद जेल से सीढ़ी के जरिये दीवार फांदकर फरार हो गया था। तब से पुलिस की 10 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। साथ ही एसआईटी भी पड़ताल कर रही है। रिश्तेदारों-परिचितों से लेकर प्रवीण वाल्मीकि गैंग के अन्य गुर्गाें की भी पुलिस निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

I
Iपुलिस की अब तक की पड़ताल में सामने आया कि है कि बदमाश पंकज जिले से बाहर नहीं निकला है। रामकुमार की तलाश में एक टीम गोंडा गई है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि लेबर कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन के घर पर भी पंकज पहुंचा था, जबकि वह अपने पिता से भी मिला है। उसकी लोकेशन भी आसपास के इलाकों में ही मिली है। ऐसे में पुलिस जल्द ही उसकी घेराबंदी कर सकती है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iरोशनाबाद कोर्ट में सरेंडर करने की चर्चा
I
I
I
Iपंकज के रोशनाबाद न्यायालय में पहुंचने की चर्चा भी चल रही है। पुलिस की कुछ टीमें आसपास भी निगरानी रख रही हैं। पुलिस आरोपी के आसपास पहुंचने वाली है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed