फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police arrested a teacher running a dance class for raping

Haridwar News: किशोरी और उसकी सहेली से दुष्कर्म के आरोप में डांस टीचर गिरफ्तार

Wed, 25 Dec 2024 08:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
Police arrested a teacher running a dance class for raping
I- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

I

I
I

I- दुष्कर्म से गर्भवती हुई किशोरी का गर्भपात भी कराने का आरोपI



ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी और उसकी सहेली से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक डांस क्लास चलाने वाले टीचर को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भवती होने पर उसे दवाई खिलाकर गर्भपात भी करा दिया गया। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।



पुलिस के अनुसार, 22 दिसंबर को एक व्यक्ति ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री कई दिनों से बीमार थी। पत्नी ने जब चिकित्सक को दिखाया। उसने अल्ट्रासाउंड करने के लिए कहा तो तब पूरी कहानी पता चल सकी। किशोरी ने जानकारी दी कि डांस क्लास चलाने वाले ने पांच माह पहले उससे दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना ली। किसी को बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद से कई बार उससे दुष्कर्म किया गया। कुछ समय बाद जब वह गर्भवती हुई तो दवाई खिला दी, जिससे गर्भपात हो गया।
विज्ञापन


वहीं, एक महिला ने भी मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी डांस क्लास जाती थी। उस वक्त वह 16 साल की थी। तब डांस टीचर ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मना करने पर धमकी देते हुए मारपीट की। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अब उसे भी पता चला कि उसकी सहेली से भी दुष्कर्म किया और गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed