{"_id":"6aacef2f9eac6ed5210af55d","slug":"nitharikand-case-accused-surendra-koli-dies-by-suicide-in-haridwar-was-running-a-tea-stall-uttarakhand-news-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"निठारी कांड: आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, हरिद्वार में कुछ दिन से चाय की दुकान चला रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निठारी कांड: आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, हरिद्वार में कुछ दिन से चाय की दुकान चला रहा था
Fri, 18 Sep 2026 01:44 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:44 PM IST
सार
चर्चित निठारी कांड के आरोपित रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोली कुछ दिन से हरिद्वार में चाय बेचने का काम कर रहा था। उसका शव चाय की दुकान में रस्सी के सहारे लटका मिला है।
विज्ञापन
सुरेंद्र कोली
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
देश के चर्चित और सनसनीखेज मामले निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में खुदखुशी कर ली। कोली का शव चाय की दुकान में रस्सी के सहारे लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ दिन से हरिद्वार में ही चाय बेचने का काम कर रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड से कोली को बरी कर दिया था
विज्ञापन
शुक्रवार को भूपतवाला क्षेत्र में चाय के खोखे के अंदर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में हुई, जो निठारी कांड का आरोपी था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुरेंद्र पिछले कुछ समय से भूपतवाला क्षेत्र की एक झुग्गी में रह रहा था और पास में ही चाय का खोखा लगाकर गुजर-बसर कर रहा था। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों को खोखे के अंदर कुछ संदिग्ध प्रतीत हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में बर्फबारी: धूप खिलते ही चमक उठीं चोटियां, बदरीनाथ-हेमकुंड की पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अंदर कोली का शव लटका मिला। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।