फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police appealed to cattle owners to avoid rumours

लंपी से पशु की मौत पर मुआवजे का फर्जी मैसेज वायरल

Wed, 21 Sep 2022 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:48 AM IST
सार

लंपी बीमारी से पशु की मौत होने पर 3500 रुपये मुआवजा का फर्जी मैसेज वायरल होने से पशुपालक भ्रमित हो रहे हैं।जिस पर क्लिक कर आवेदन फार्म भरने की बात कहीं जा रही है।

विज्ञापन
Police appealed to cattle owners to avoid rumours

विस्तार

लंपी बीमारी से पशु की मौत होने पर 3500 रुपये मुआवजा का फर्जी मैसेज वायरल होने से पशुपालक भ्रमित हो रहे हैं। हरिद्वार पुलिस ने फर्जी मैसेज की अफवाह से पशुपालकों से दूर रहने की अपील की है। कहा कि साइबर ठग फर्जी मैसेज के लिंक भेजकर बैंक खातों में सेंधमारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

लंपी बीमारी से गायों की मौत हो रही है। पशुपालक परेशान हैं। साइबर ठगों ने लंपी बीमारी के नाम पर ही ठगी शुरू कर दी है। साइबर ठगों फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पशुओं की मौत होने पर 3500 रुपये मुआवजा का फर्जी मैसेज वायरल कर रहे हैं। मैसेज के साथ एक लिंक भेजा जा रहा है। जिस पर क्लिक कर आवेदन फार्म भरने की बात कहीं जा रही है।
विज्ञापन

हरिद्वार पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने पशुपालकों से फर्जी वायरल मैसेज से बचने की अपील की है। कहा कि फर्जी मैसेज के लिंक खोलते ही उनके बैंक खातों में सेंधमारी हो सकती है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पशुपालकों को इस तरह के फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed