फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   PM Modi completed the unfinished work of Patel by removing Article 370: Gajendra

मोदी ने धारा 370 हटा पटेल के अधूरे कार्य को किया पूरा: गजेंद्र .

Tue, 01 Nov 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
PM Modi completed the unfinished work of Patel by removing Article 370: Gajendra
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से आयोजित ‘गंगा रन’ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 565 देशी रियासतों का विलय कराकर भारत के एकीकरण में अहम भूमिका निभाई। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 72 साल बाद कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए हटाकर उनके अधूरे कार्य को पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नमामि गंगे घाट पर आयोजित भारत के प्रथम उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर गंगा रन की शुरूआत कराई। नमामि गंगे घाट से सीसीआर टॉवर तक तीन किलोमीटर 700 मीटर लंबी ‘गंगा रन’ में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र और लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में आजादी के संग्राम में लाखों ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने पग-पग पर योगदान दिया। इसे हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भारत का जो स्वरूप है, उसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान अविस्मरणीय है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज पूरा देश चहुंमुखी प्रगति कर रहा है। उन्होंने ‘गंगा रन’ कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत मंत्र के तहत भारत को समर्थ, सक्षम व विश्व में श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लेकर दौड़ने का आह्वान किया। राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ-साथ गंगा और उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता के लिए केंद्रीय मंत्री ने शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज पूरा भारत राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। गंगा रन कार्यक्रम आध्यात्म की राजधानी हरिद्वार में हो रहा है जिसकी धमक पूरे विश्व में होगी। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि गंगा के तट पर ही आज एकता दिवस पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गंगा रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि मां गंगा के तट पर आयोजित गंगा रन कार्यक्रम से युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिये एक नई दिशा मिलेगी। वह अपनी शक्ति को सकारात्मक दिशा में लगाएगा।
इस मौके पर गंगा रन में प्रथम 20 विजेताओं प्राची, शीतल, अंजलि, मंदाकिनी, कोमल, अजय सत्येंद्र, जौनी, अनुज आदि को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर नमामि गंगे के राज्य परियोजना कार्यक्रम निदेशक उदय राज सिंह, कार्यकारी निदेशक हिमांशु बडोनी, जगमोहन गुप्ता, धीरज जोशी, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

आचार्य बालकृष्ण ने लगाई पूरी दौड़
आचार्य बालकृष्ण ने गंगा रन में पूरी दौड़ लगाई। दरअसल, नमामि गंगे घाट से गंगा रन को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, आचार्य बालकृष्ण ने झंडी दिखाकर रवाना किया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि वह भी दौड़ में हिस्सा लेेंगे और उसे पूरी करेंगे। इससे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक तो कुछ देर ही दौड़े लेकिन आचार्य बालकृष्ण नमामि गंगे घाट से लेकर सीसीआर टावर तक दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed