{"_id":"6ac25f1a1f9491036a00cb8f","slug":"pledge-taken-for-a-drug-free-youth-for-a-developed-india-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-154902-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत का दिलाया संकल्प
विज्ञापन
फोटो
नुक्कड़ नाटक से समझाया नशे का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। शांतिकुंज और देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के युवाओं ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर नशामुक्ति रैली निकाली। युवाओं को नुक्कड़ नाटक से नशे के नुकसान को समझाया। शांतिकुंज पहुंचने पर रैली सभा में बदल गई।
इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ की प्रबंधिका शैफाली पंड्या ने प्रतिभागियों को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत का संकल्प दिलाया। कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ऊर्जा है। युवा अपनी ऊर्जा को नशे से दूर रखकर शिक्षा, सेवा, साधना, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो विकसित भारत को नई गति मिल सकती है।
शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेंद्र गिरि ने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। परिवार, शिक्षण संस्थान और सामाजिक संगठन मिलकर युवाओं को सकारात्मक दिशा दें। इस मौके पर देसंविवि के कुलसचिव बलदाऊ देवांगन, एनसीसी, भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवक आदि मौजूद रहे।