फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pipeline work stopped and employee assaulted, FIR against six

Haridwar News: पाइपलाइन कार्य रुकवाकर कर्मचारी से मारपीट, छह पर प्राथमिकी

Tue, 14 Jul 2026 06:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Pipeline work stopped and employee assaulted, FIR against six
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में कुंभ मेले के तहत पेयजल निगम की ओर से कराए जा रहे राइजिंग मेन पाइप लाइन कार्य के दौरान कर्मचारी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संदीप कुमार निवासी मुंडलाना सिकंदरपुर, थाना मंगलौर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार शाम वह ज्ञानलोक कॉलोनी में पेयजल निगम की ओर से चल रहे राइजिंग मेन पाइप लाइन कार्य में लगे हुए थे। आरोप है कि शाम करीब छह बजे सन्नी नाम के युवक ने कार्य रुकवा दिया। विरोध करने और समझाने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने फोन कर अपने पांच अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। जाते समय सभी ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के तुरंत बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed