{"_id":"3c881f8df07daff187ad9c8c2879547f","slug":"photo-engaged-gate-will-allow-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो लगे गेट पास से मिलेगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो लगे गेट पास से मिलेगी अनुमति
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में फोटोयुक्त गेट पास के बनाने के बाद अंदर परिसर में किसी भी स्थान पर आनेजाने की अनुमति दी जाएगी। लोक सेवा आयोग प्रशासन ने आयोग की संवेदनशीलता और सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया है। आयोग गेट के पास बने पूछताछ कार्यालय में लगे कंप्यूटर पर लगे कैमरे से आगंतुक का स्वयं फोटो तैयार कर पास बनाया जाएगा। हालांकि इस प्रक्रिया में 5 से 10 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इस प्रक्रिया के तहत बनाए गए आगंतुक के गेट पास का सारा डाटा भी कंप्यूटर में सुरक्षित कर लेगा। आयोग में आनेजाने वाले आगंतुक का गेट पर बने पूछताछ कार्यालय में लगाए गए कंप्यूटर से जुड़े कैमरे से फोटो लिए जाएगा। जिसके बाद आगंतुक का नाम, फोन नंबर सहित फोटो लगा गेट पास कंप्यूटर के माध्यम से दो प्रतियों में तैयार किया जाएगा। हस्ताक्षर के बाद एक गेट पर आगंतुक को आयोग परिसर में प्रवेश के लिए दे दिया जाएगा। जबकि दूसरा गेट पर पूछताछ कार्यालय के अधिकारियों के पास ही जमा रहेगा। आयोग परिसर से लौटने के बाद आगंतुक को अपना गेट पास पूछताछ कार्यालय में ही जमा कराना होगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में बीते कुछ दिनों से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। यह सभी प्रक्रिया आयोग की सुरक्षा और गोपनीयता को बरकरार बनाए रखने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
......................................................
फोटो लगे गेट पास तैयार कर दिए जाने के बाद ही किसी को भी आयोग परिसर में आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। आयोग की संवेदनशीलता और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से आयोग प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जिसे लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसएन पांडे, सचिव-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग