फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers receive the mantra for prosperous farming.

Haridwar News: किसानों को मिला समृद्ध खेती का मंत्र

Sun, 11 Oct 2026 05:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers receive the mantra for prosperous farming.
फोटो
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रबी फसलों की बोआई, सिंचाई और मृदा स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। कृषि एवं भूमि संरक्षण इकाई परिसर बहादराबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को रबी की फसलों की बोआई, सिंचाई प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण और मृदा स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने रबी सीजन में उगाई जाने वाली फसलों की बोआई, सिंचाई प्रबंधन और कीट-रोग नियंत्रण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसान फसलों की बोआई से पहले उन्नत बीजों का चयन करें और कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार खाद एवं उर्वरकों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

फसलों में समय पर सिंचाई और कीट-रोगों की रोकथाम करने से उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है। किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भी जागरूक रहना चाहिए। वहीं, मृदा स्वास्थ्य विशेषज्ञ विनोद जोशी ने मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने और मृदा स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद जोशी, शशिकुमार, शेरपाल, मोहित कुमार, जसवीर सिंह बेडोला, डॉ. विनोद कुमार, अमरेंद्र चौधरी, दिनेश कुमार मोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed