{"_id":"6acb775268b41ea0db080dcf","slug":"crisis-of-education-in-the-village-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-155231-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 20 हजार आबादी वाले गांव में शिक्षा पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 20 हजार आबादी वाले गांव में शिक्षा पर संकट
विज्ञापन
फोटो
- नसीरपुर कलां ग्राम पंचायत में इंटर कॉलेज नहीं, छात्रों को जाना पड़ रहा दूसरे गांव
- कुछ लोग बेटियों पढ़ने के लिए नहीं भेज रहे गांव से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। नसीरपुर कलां ग्राम पंचायत के दोनों गांवों की आबादी पहले से अब दोगुनी हो गई है। प्रशासन ने इन दोनों गांवों में शिक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। यहां के बच्चों को कक्षा आठ के बाद इंटर की पढ़ाई करने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है। नसीरपुर कलां ग्राम पंचायत में इंटर कॉलेज नहीं है। इस ग्राम पंचायत में दौड़बसी व झबीरण गांव पड़ते हैं। ग्रामीणों ने डीएम व संबंधित अधिकारियों से जनहित में इस ग्राम पंचायत में इंटर कॉलेज खोलने की मांग की है।
बाण गंगा के जिला पंचायत सदस्य सरदार संजय सिंह, पूर्व प्रधान श्यामलाल राठौर, पूर्व बीडीसी सदस्य दयाराम आदि लोगों का कहना है कि इन दोनों गांवों की आबादी बीस हजार से अधिक है। इस ग्राम पंचायत में कक्षा आठ तक सरकारी स्कूल हैं। यहां के युवाओं को इंटर में पढ़ने के लिए मजबूरन कई किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। इसमें जहां उनका समय और पैसा ज्यादा खर्च होता है। वहीं, उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। दूसरी ओर इन गांवों के कुछ लोग बेटियों को गांव से बाहर पढ़ने के लिए नहीं भेज रहे हैं।
-- -
नसीरपुर कलां ग्राम पंचायत के दोनों गांवों के ग्रामीण लंबे समय से इंटर कॉलेज खोलने की मांग करते चले आ रहे हैं। आज तक इस समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। इससे यहां के छात्र अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। - रहीश अली, दौड़बसी
विज्ञापन
-- -
जहां सरकार विकास और शिक्षा की ओर ध्यान दे रही है। वहीं, अधिकारियों की अनदेखी के चलते अब तक नसीरपुर कलां ग्राम पंचायत में इंटर कॉलेज नहीं खोला गया है। इस ओर सरकार को भी ध्यान देना चाहिए। - तसलीम अहमद, दौड़बसी
-- -
नसीरपुर कलां ग्राम पंचायत में इंटर कॉलेज नहीं है। क्षेत्रीय सांसद व क्षेत्रीय विधायक को इस समस्या का संज्ञान लेना चाहिए। हस्तक्षेप कर इस समस्या का समाधान कराना चाहिए। - सुषमा देवी, झबीरण
-- -
नसीरपुर कलां ग्राम पंचायत के पास इंटर कॉलेज खोलने के लिए भूमि उपलब्ध है। अगर संबंधित विभाग के अधिकारी इंटर कॉलेज खोलने के लिए भूमि के प्रस्ताव की मांग करेंगे तो ग्राम पंचायत की बैठक में भूमि का प्रस्ताव पास कर दिया जाएगा। - गुलनाज अंसारी, ग्राम प्रधान, नसीरपुर कलां
-- -
नसीरपुर कलां में इंटर कॉलेज खोलने के लिए ग्राम प्रधान से बात की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद