फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Players from Haryana and UP won gold medals.

Haridwar News: हरियाणा और यूपी के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

Sun, 11 Oct 2026 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Players from Haryana and UP won gold medals.
फोटो
विज्ञापन

- तीन दिवसीय ओपन कराटे चैंपियनशिप का हुआ समापन
- बालक व बालिका वर्ग में रोहतक का रहा दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। होटल त्रिमूर्ति खड़खड़ी में चल रही तीन दिवसीय ओपन कराटे चैंपियनशिप का समापन हो गया। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रोहतक हरियाणा के सुमित, उत्तर प्रदेश के शिवम, हरियाणा के निशांत, मोहित और प्रीतम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रोहतक हरियाणा की ईशा, कंगना, अवनी, शायनिंग और दीक्षा जैन ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि आज के बच्चे कल के भारत का भविष्य हैं। कराटे खेल आत्म रक्षा के लिए भी सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलाें में बेहतर कॅरिअर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रवि बांगा, खुशी राम, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, शगुन, मनमीत, काका कुमार, एसएन तिवारी, भागीरथ प्रजापति, आशीष अग्रवाल, नवीन कुमार, संजय वर्मा, अर्जुन, लोकेश सैनी, अजय, अजय कुमार, आशीष त्यागी, मन्नू चौहान, ईशान राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed