फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Performance of traders against sewer shed in Ganges

गंगा में सीवर बहाने के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

Wed, 24 Jul 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Performance of traders against sewer shed in Ganges
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
शहर के व्यस्त बाजार विष्णुुघाट चौक पर तीन दिन से सीवर का पानी गंगा में बहाने के विरोध में व्यापारियों ने जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने इस बात पर रोष व्यक्त कि श्रावण मास का कांवड़ मेला है। इसी चौक से कांवड़िए जल भरने हरकी पैड़ी जाते हैं। इसके बावजूद जलसंस्थान के अधिकारी मूकदर्शक बने हैं।
विज्ञापन

व्यापारी नेता डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि इस मुख्य बाजार से ही कांवड़िए हरकी पैड़ी जाते हैं और उन्हें सीवर के गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। इससेे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। व्यापार मंडल के महामंत्री प्रदीप कालरा ने कहा कि पिछले कई दिनों से सीवर बहने की समस्या बरकरार है। लेकिन, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सीवर का बहना बंद नहीं कराया गया तो जलसंस्थान के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। भोला गिरि व्यापार मंडल के अध्यक्ष मयंक शर्मा ने जलसंस्थान के अधिकारियों पर निरंकुशता का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री नागेश वर्मा, अभिषेक गुप्ता, निधि कुमार, आकाश बंसल, दीपक गुप्ता, कीमती लाल अरोडा, संजय कपूर, दीपक बजाज, पंकज मक्कड़, सुरेश कुमार, नीरज, राजन सिंह, रघु दीवान व महेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed