फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 5.0 in Uttarakhand News: People Crowd in haridwar

Unlock 5.0: यात्रियों से गुलजार हुई धर्मनगरी में लौटी रौनक, गंगा स्नान को बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 04 Oct 2020 10:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 in Uttarakhand News: People Crowd in haridwar
गंगा स्नान - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में आवागमन की छूट के साथ शर्तों में ढिलाई देने पर प्रदेश में यात्रियों का आवागमन शुरू हो गया है। हालांकि हरिद्वार में अधिकांश यात्री अपने निजी वाहनों से आए, अधिकांश संख्या दो पहिया वाहनों की रही, लेकिन इससे धर्मनगरी के व्यवसायियों के चेहरे पर व्यवसाय चलने की मुस्कान नजर आई। होटल और रेस्टोरेंट में भी रौनक रही।

विज्ञापन


लॉकडाउन होने के बाद से हरिद्वार में कई बड़े आयोजन हुए, लेकिन धर्मनगरी की रौनक में कोई असर नहीं हुआ। सितंबर महीने के तीसरे सप्ताह में पितृपक्ष की अमावस्या के दौरान भी अच्छी खासी भीड़ रही, लेकिन ये यात्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के थे।
विज्ञापन



मात्र दिन का आवागमन करने के चलते होटल, धर्मशालाएं और आश्रम सूने ही दिखाई दिए, लेकिन अब अक्तूबर महीने के प्रथम सप्ताह में दो अक्तूबर गांधी जयंती के साथ शनिवार और रविवार का अवकाश होने के चलते अन्य प्रदेशों के यात्री हरिद्वार पहुंच गए। यहां पर रुके और भी अगली यात्राओं के लिए रवाना हुए। होटलों में बंद पड़े कमरे खुले और यात्री ठहरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में भी लौटी रौनक

यात्रियों के आने से रेस्टोरेंट आदि के साथ बाजारों की रौनक लौटती नजर आई। व्यापारी नेता कैलाश केसवानी, सरेश गुलाटी, संजीव नैयर, सुनील तलवार, राजीव तुंबडिया आदि ने बताया कि नियमों में ढिलाई देने से प्रदेश का चारधाम और धर्मनगरी की आबोहवा फिर से दुरुस्त हो जाएगी।

केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए रवाना हुए 
हरिद्वार के ट्रेवल व्यवसायियों की बुकिंग तो ज्यादा नहीं हुई, केवल सात से 10 ही टूर चारधाम यात्रा के लिए रवाना हो सके। हरिद्वार ट्रेवल एसोसिएशन के महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने बताया कि यात्रियों के आने से चारधाम यात्रा के लिए यात्री आएंगे तो बाजार में व्यापारियों का व्यापार भी चलेगा। उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों के साथ जनपद हरिद्वार के यात्री भी चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए। अधिकांश यात्री केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए रवाना हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed