फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Patient's body found in district hospital's toilet

मरीज का शव जिला अस्पताल के शौचालय में मिला

Mon, 21 Mar 2022 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Patient's body found in district hospital's toilet
पेट में दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल पहुंचे मरीज की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मरीज का शव जिला अस्पताल के शौचालय में मिला। इसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। हालांकि, चिकित्सकों के समझाने-बुझाने के बाद परिजन शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के बंगाली बस्ती ब्रह्मपुरी निवासी उत्तमदेव (43) को रविवार रात परिजन पेट दर्द की वजह से जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाकर यह कहकर भेज दिया कि सुबह आ जाना। परिजन कुछ तकलीफ होने पर मरीज को लेकर दोबारा जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर मरीज का आधार कार्ड लाने को बोला गया। जब मरीज का बेटा शुभम घर से आधार कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचा तो उसके पिता इमरजेंसी वार्ड के सामने बैठे मिले।
विज्ञापन

शुभम ओपीडी पर्चा बनाने गया। लौटा तो उसके पिता वहां नहीं थे। परिजनों ने पूरे अस्पताल में तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। तभी उनका बेेटा शौचालय में देखने गया तो अंदर से बंद शौचालय में उसके पिता अचेत पड़े थे। शोर मचाने पर अस्पताल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर मरीज को बाहर निकाला। चिकित्सकों ने मरीज को चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मरीज की मौत की जानकारी होने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के बेटे शुभम ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने उसके पिता को नहीं देखा। एमरजेंसी वार्ड के इएमओ डॉ. विकास दीप ने बताया कि जब मरीज को शौचालय से इमरजेंसी में लाया गया था तो वह मृत था। मरीज की मौत हार्टअटैक से हुई है। चिकित्सकों ने मृतकों के परिजनों को मौत की वास्तविकता की जानकारी देते हुए शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed