{"_id":"6a909d738812c569cd07d48f","slug":"raksha-bandhan-crowds-throng-roadways-buses-haridwar-news-c-5-1-drn1046-1052461-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ से हरिद्वार बस अड्डे पर व्यवस्था चरमरा गई। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ सफर करने पहुंचे, लेकिन यात्रियों की तुलना में बसें कम पड़ गईं। बस के इंतजार में यात्री घंटों स्टैंड पर खड़े रहे। बस पहुंचते ही चढ़ने के लिए यात्रियों में आपाधापी की स्थिति बनी रही।
सुबह से बस अड्डा परिसर में यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जगह नहीं मिलने पर कई यात्री सड़क किनारे धूप में बस का इंतजार करते नजर आए। एक बस पहुंचते ही कुछ ही मिनट में यात्रियों से भर गई। सबसे ज्यादा परेशानी मुरादाबाद, मेरठ समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों को जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। महिलाओं और बच्चों को बस में चढ़ने में काफी दिक्कत हुई।
सामान्य दिनों की तुलना में करीब 150 अतिरिक्त बसों की मांग रही। वहीं यूपी रोडवेज की बसें कम पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। बस स्टैंड के बाहर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक विशाल चंद्रा ने बताया कि रक्षाबंधन के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं।