फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pakistan Hindu group told CAA right

हरिद्वार पहुंचे पाकिस्तानी हिंदूओं ने किया सीएए का समर्थन, सरकार के फैसले को बताया सही

Tue, 18 Feb 2020 09:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Hindu group told CAA right
हरिद्वार पहुंचे पाकिस्तानी हिंदू - फोटो : अमर उजाला

तीर्थ यात्रा के मद्देनजर पाकिस्तान के सिंध प्रांत से सोमवार को पाकिस्तानी हिंदुओं का एक जत्था हरिद्वार पहुंचा। पाकिस्तानी हिंदुओं के जत्थे ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए इसे सही कदम बताया है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि इससे पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश आदि देशों के हिंदू, बौद्घ , सिख आदि शरणार्थियों को राहत मिलेगी। पाकिस्तान के लरकाना जनपद से आए कारोबारी अमृत लाल ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून से सालों पहले भारत आए पाकिस्तानी हिंदुओं को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन


इस काननू के लागू हो जाने के बाद अब पाकिस्तानी हिन्दुओं को भारतीय नागरिता के साथ ही कारोबार करने में इसका लाभ प्राप्त मिलेंगा। लरकाना से ही आए आकाश ने बताया कि सीएए को सरकार किस तरह लागू करती है, ये देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोडकी जनपद से आए दर्शनलाल, दया राम और आशाराम ने सीएए का समर्थन किया। बताया कि पाकिस्तान में इमरान सरकार में कई नई मंदिर खोले गए हैं, लेकिन लोगों में कानून का डर ऐसा होना चाहिए जिससे धार्मिक स्थलों को नुकसान न पहुंचे और अल्पसंख्यकों को इंसाफ मिल सके।

कईं जगह पाकिस्तानी हिंदुओं में असुरक्षा का भाव है तो कई स्थानों पर दोनों समुदाय के लोग अच्छी तरह से रहते हैं। यह जत्था कई दिनों तक हरिद्वार में रहेगा। वहीं, एक और जत्था भी रविवार को भी हरिद्वार पहुंचा था। उसमें शामिल यात्रा कनखल में ठहरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed