{"_id":"934021fcfa9fae6d06450314923d27a1","slug":"one-women-killed-in-car-tempo-accident-three-people-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-टेंपो भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-टेंपो भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 14 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालियर के पास एक टेंपो और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया है। मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
बुधवार को भगवानपुर से एक टेंपो रुड़की के लिए चला। जैसे ही टेंपो दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सालियर गांव के पास पहुंचा तो अचानक ही सामने से आ रही कार से टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो में सवार करीब 25 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार इकबालपुर निवासी अमन कुमार समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया
हादसे की खबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देहरादून निवासी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। कार चालक के पैर में भी मामूली चोट आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली प्रभारी दिनेश भंडारी ने बताया कि अमन के अलावा कोई भी घायल अपना नाम नहीं बता पा रहा है। मृतका महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।