फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   one killed in road accident

सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 13 May 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की Updated Wed, 13 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
one killed in road accident

एक वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हायर सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के भाई आरोप है कि जिस वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी, पुलिस ने उस वाहन को रोकने बजाए जाने दिया।

विज्ञापन


बहादराबाद क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी अरशद (35) और शाहनवाज (28) निवासी दादूपुर गोविंदपुर बुधवार को किसी काम से भगवानपुर की ओर जा रहे थे। भगवानपुर से पहले ही एक चौपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


हायर सेंटर रेफर
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को 108 सेवा से सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया। दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल शाहनवाज के भाई मोहम्मद जोक ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल ले जा गया था। जहां अरशद की मृत्यु हो गई है। जबकि उसके भाई शाहनवाज की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहम्मद जोक ने बताया कि जहां दुर्घटना हुई वहां के लोगों ने उसे बताया कि दुर्घटना के समय पुलिस भी वहां आ गई थी। उस समय वह वाहन वहीं था। जिसने बाइक को टक्कर मारी थी, लेकिन पुलिस ने उस वाहन को जाने दिया।

मोबाइल न मिलने पर काटा हंगामा
घायल के पास मोबाइल न मिलने पर उसके भाई ने अस्पताल में हंगामा काटा। मोहम्मद जोक ने बताया कि भगवानपुर के पास जिस समय अरशद और शाहनवाज का एक्सीडेंट हुआ था। उस समय उसके भाई शाहनवाज के मोबाइल से किसी ने फोन कर बताया था कि शाहनवाज और अरशद का एक्सीडेंट हो गया है।


उस व्यक्ति ने इसके बाद मोबाइल उसके भाई को ही दे दिया था। दोनों को 108 सेवा से अस्पताल लाया गया। जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसके भाई शाहनवाज के पास मोबाइल नहीं था। इस बात से नाराज होकर उसने हंगामा किया। यही नहीं वह अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर खड़ी एक एंबुलेंस के आगे लेट गया।

बाद में लोगों ने उसे समझाया बुझाया कि हो सकता है कि मोबाइल वहीं मौके पर गिर गया होगा। इसके बाद वह शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed