{"_id":"67ab93904d4c9b79cc094129","slug":"one-accused-arrested-for-blackmailing-a-scrap-dealer-and-demanding-10-lakhs-haridwar-news-c-5-1-drn1030-617144-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कबाड़ी को ब्लैकमेल कर 10 लाख मांगने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कबाड़ी को ब्लैकमेल कर 10 लाख मांगने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-बहन के साथ मिलकर दो सगे भाइयों ने रची थी ब्लैकमेलिंग की कहानी
-रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी को जेल भेजा, दो की तलाश
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहन के साथ मिलकर दो सगे भाइयों ने ब्लैकमेलिंग की कहानी रची थी।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि 10 फरवरी को कोतवाली रानीपुर में रानी पत्नी जर्रार निवासी ग्राम सलेमपुर ने शिकायत दी थी। बताया कि था कि उसके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख की मांग की गई। एक महिला सहित तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। बताया कि जांच में सामने आया कि जर्रार कबाड़ी का काम करता है। जहां एक महिला काम मांगने पर आई थी। इसके बाद महिला को काम दे दिया। मालिक का भरोसा जीत महिला कुछ दिनों में अपने साथ एक पुरुष को भी काम के लिए कबाड़ी के पास ले आई, लेकिन कुछ वक्त गुजरते ही महिला व पुरुष मिलकर कबाड़ी को लगातार दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये मांगने लगे।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी हिमांशु निवासी ग्राम देवनियापुर बलभद्र तहसील सवाजपुर थाना पाली जिला हरदोई को साईधाम काॅलोनी सलेमपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद हुआ। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी अपनी सगी बहन व भाई के साथ मिलकर कबाड़ी को हनीट्रैप झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसों की डिमांड कर रहे थे।