फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Number of devotees increased for rituals

कर्मकांड के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

Wed, 20 May 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Number of devotees increased for rituals
हरकी पैड़ी पर मां गंगा के दर्शनों के लिए आने लोग । - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार में कर्मकांड की अनुमति मिल जाने के बाद हरिद्वार में बाहरी राज्यों से आने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। प्रतिबंध के बावजूद लोग हरकी पैड़ी पर पहुंच रहे हैं। तटीय क्षेत्रों में गंगाजलि और प्रसाद की भी खरीदारी हो रही है। कर्मकांड करने वाले भी गंगा दर्शन करने के लिए मालवीय द्वीप पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल धर्मशाला, आश्रम और होटल बंद होने के चलते यात्रियों का धर्मनगरी में ठहराव नहीं हो रहा है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली राज्यों से अनुमति लेकर करीब 400 यात्री प्रतिदिन कर्मकांड और अस्थि प्रवाह के लिए गंगा तट पर आ रहे हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध के कारण अधिकांश यात्री सुभाष घाट, कुशावर्त घाट, गऊ घाट तथा हनुमान घाट पर ही पहुंचकर स्नान कर रहे हैं। हालांकि चंद श्रद्धालु हरकी पैड़ी के मालवीय द्वीप पर दर्शनार्थ भी पहुंच रहे हैं। कुशावर्त घाट पर सवेरे से शाम तक कर्मकांड करने वालों की भीड़ लगी हुई है। ये यात्री चंद घंटे गंगा तट पर रुककर वापस लौट रहे हैं। अनेक यात्री अस्थि प्रवाह के लिए कनखल के सती घाट पर भी पहुंच रहे हैं। हालांकि इन दिनों उन्हीं यात्रियों का आगमन हो रहा हैं, जिन्हें 13 दिनों के भीतर अस्थि प्रवाह और कर्मकांड करना है। अन्य प्रांतों के यात्री अधिक दूरी तथा उसी दिन लौट जाने की बाध्यता के कारण अभी नहीं आ पाये हैं। घाटों के अलावा हरिद्वार के बाजारों में सन्नाटा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed