फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Manisha Chauhan honored with state-level sports award.

Haridwar News: राज्य स्तरीय खेल सम्मान से नवाजी गईं हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान

Sun, 30 Aug 2026 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Manisha Chauhan honored with state-level sports award.
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित
विज्ञापन

- मनीषा की अनुपस्थिति में पिता ने ग्रहण किया पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामपुर। खेल जगत में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहीं भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय खेल सम्मान से नवाजा गया। हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं श्यामपुर की बेटी मनीषा चौहान को भी उनकी शानदार खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। प्रतिबद्धताओं के चलते मनीषा समारोह में उपस्थित नहीं हो सकीं। उनकी अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री के हाथों उनके पिता ज्ञान सिंह चौहान ने सम्मान प्राप्त किया। समारोह में मनीषा चौहान के नाम की घोषणा होते ही स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बेटी की ओर से सम्मान ग्रहण करते हुए उनके पिता भावुक और गौरवान्वित नजर आए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनीषा ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार के साथ ही श्यामपुर और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मनीषा की उपलब्धि की खबर श्यामपुर पहुंचते ही ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पहले कोच बलविंदर सिंह ने कहा कि मनीषा में बचपन से ही हॉकी के प्रति जुनून और अनुशासन रहा है। मैदान पर उसकी मेहनत ही उसे इस मुकाम तक लेकर आई है। उन्होंने मनीषा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed