फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Notice issued to food manufacturing companies after irregularities were found

Haridwar News: अनियमितताएं मिलने पर खाद्य निर्माता कंपनियों को नोटिस जारी

Sun, 30 Aug 2026 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to food manufacturing companies after irregularities were found
जन्माष्टमी के पर्व पर चलाए जा रहे सैंपलिंग व चेकिंग अभियान में खाद्य सुरक्षा टीमों ने जनपद हरिद्वार में रिटेल स्टोरों, ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, डेरियों व किराना दुकानों पर निरीक्षण कर 19 सैंपल भरे। अनियमितताएं मिलने पर खाद्य निर्माता कंपनियों को नोटिस भी जारी किए गए।
विज्ञापन

रविवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की ओर से शिवालिक नगर में स्थित रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। मौके पर देशी घी, मैदा, साबुत काली मिर्च और पोहा के सैंपल जांच के लिए भरे गए। पोहा निर्माता कंपनी पंसारी इंडस्ट्रीज नई दिल्ली को लेबल पर निर्माता कंपनी का नाम व पता अंकित न करने, स्कैन कोड में गलत निर्माता का नाम अंकित करने और लेबल पर किए गए हेल्थ क्लेम पर नोटिस जारी किया गया। मैदा बनाने वाली निर्माता कंपनी ग्रो मोर स्पाइसेज एंड पल्सेस गुरुग्राम हरियाणा को मैदा के लेबल पर एक्सपायरी तिथि अंकित न करने पर नोटिस भेजा गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से ज्वालापुर, आर्यनगर और रानीपुर मोड़ स्थित रिटेल स्टोरों व ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जेप्टो कंपनी का निरीक्षण किया गया। जेप्टो कंपनी के निरीक्षण में कंपनी की ओर से मौके पर फूड लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। वेयरहाउस से संबंधित अनिवार्य दस्तावेज वर्करों के मेडिकल, पेस्ट कंट्रोल आदि प्रस्तुत नहीं किए। खाद्य पदार्थों के लेबल पर निर्माण तिथि व एक्सपायरी तिथि अपठनीय पाई गई। इससे जेप्टो कंपनी को मौके पर नोटिस जारी किया गया। खाद्य तेल, सूजी, जूस और तेल के सैंपल भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय की ओर से रुड़की शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित रिटेल स्टोरों व किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर खाद्य तेल, चायपत्ती व देशी घी के सैंपल भरे गए। अनियमितताओं और मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर दो खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार की ओर से भगवानपुर व आसपास स्थित रिटेल दुकानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रयोगशाला जांच के लिए बेसन, सूजी, नमकीन, बिस्कुट, चाय पत्ती व खाद्य तेल का सैंपल भरा गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने झबरेड़ा व नारसन में स्थित रिटेल दुकानों व डेरियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मावा, देशी घी का एक-एक सैंपल भरा। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed